बलरामपुर: एम एल के कॉलेज में युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा, लोकतंत्र के बिना कोई देश मजबूत नहीं होता
मंगलवार 1:00 बजे एमएलके कॉलेज में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के बिना कोई देश मजबूत नहीं होता है।सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता बनने के लिए युवाओं को प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट एक ऐसा अधिकार है जब आप वोट देंगे तो इसकी शक्ति खुद जान जाएंगे।