मुंगेर: जिले के 6 ओपी को थाने में उत्क्रमित किया गया, डीआईजी संजय कुमार ने सफियाबाद थाने का फीता काटकर उद्घाटन किया
Munger, Munger | Mar 3, 2024 मुंगेर जिले के 6 ओपी आज से थाने के रूप में कार्य करने लगेंगे। जिले के सफियाबाद, हेमजपुर, वासुदेवपुर, पूरबसराय, शामपुर, टेटिया बंपर ओपी आज से थाना बन गए हैं। आज इन ओपी को थाने में तब्दील किए जाने के बाद डीआईजी संजय कुमार ने सफियाबाद थाने का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया है।