दरभंगा: मोहर्रम की नवमी पर दरभंगा शहर में अखाड़ों द्वारा उत्साह और अनुशासन के साथ खेला गया मोहर्रम का खेल
मोहर्रम की नवमी तारीख होने पर दरभंगा शहर में विभिन्न अखाड़ों के द्वारा उत्साह और अनुशासन के साथ मोहर्रम का खेल खेला गया। खासकर खाजासराय, पंडासराय , लहेरियासराय, कैदराबाद, आजमनगर सहित कई स्थानों पर अखाड़ों के खिलाड़ियों के द्वारा खेल खेला गया। तो वही ऐसा ही कुछ देखने को मिला शनिवार की 6:30 बजे जब आजमनगर के अखाड़े के खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम कर्तव्य दिखाया।