बालोद: रेडक्रॉस स्थापना दिवस का हुआ भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. टी.आर. ठाकुर और लक्ष कुमार साहू को किया गया सम्मानित
Balod, Balod | May 12, 2026 इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बालोद द्वारा रेड क्रॉस स्थापना दिवस का भव्य आयोजन बालाजी रिजॉर्ट बालोद में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के जूनियर रेड क्रॉस (जेआरसी) एवं महाविद्यालयों के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।