पालमपुर: एंजेल पब्लिक स्कूल भवारना के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अंडर 14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया
रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन में 5 से 8 नवंबर तक लड़कियों और लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर 14 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए एंजेल पब्लिक स्कूल भवारना के लड़के व लड़कियों की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इनाम जीते।