मुज़फ्फरनगर: ईंट भट्ठे पर भीषण आग, सरसों की सूखी तूड़ी ने लिया विकराल रूप, इलाके में मचा हड़कंप
मुज़फ़्फ़रनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को भीषण आग लग गई। सरसों की सूखी तूड़ी में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया, फिलहाल कारणों की जांच जारी है।