बेरमो: बोकारो थर्मल: डीवीसी कॉलोनी के जर्जर आवास बने जानलेवा, छज्जे-दीवारें ढहने से कर्मियों में दहशत
Bermo, Bokaro | Jul 2, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की आवासीय कॉलोनी में खस्ताहाल क्वार्टर कर्मचारियों और सप्लाई मजदूरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई आवासों के छज्जे अचानक भरभराकर गिर रहे हैं, दीवारों में दरारें चौड़ी हो रही हैं और छतों से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है।गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे बताया गया कि बरसात में हालात और भयावह हो जाते हैं।