कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन का हल्ला बोल, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन"
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में गांव-गांव हो रही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अब सामाजिक संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रीठी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।