गाण्डेय: अहिल्यापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 21, 2026
शनिवार की शाम करीब 5 बजे अहिल्यापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने की।अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार कहीं भी नहीं मनाया जाता है। इसके बावजूद क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया।।