कुर्साकांटा के कमलदाहा वार्ड -2 में निजी जमीन को कब्जा कर जबरन घर बनाने का विरोध करने पर मारपीट व धारदार हथियार से बुरी तरह से जख्मी किये जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि घटना 17 जनवरी को घटित हुई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा 14 लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है।