कर्वी: चित्रकूट मानिकपुर में कॉमेडियन संजय वर्मा ने हास्य और गीतों के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
चित्रकूट के नगर पंचायत मानिकपुर में बुधवार दोपहर 12 बजे स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कॉमेडियन संजय वर्मा ने फिल्मी गीतों, हास्य चुटकुलों और कविताओं के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और शहर को स्वच्छ रखने की अपील की है।