फतेहपुर: फतेहपुर में मिठाई की दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ लाखों का नुकसान
*फतेहपुर में मिठाई की दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान* फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अफोई चौराहे पर स्थित लल्लन स्वीट्स भंडार में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान में रखा मिठाई बनाने का सामान, फर्नीचर और विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।