लटेरी: एसडीएम की मौजूदगी में तिलक और माला पहनाकर छात्रों का स्वागत, प्रवेश उत्सव मनाया गया
लटेरी मे बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे नगर के सांदीपनी विद्यालय और मॉडल स्कूल में 'प्रवेश उत्सव' का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर स्कूलों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और फूलों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सांदीपनी विद्यालय में