बहराइच: गोलवाघाट पुल के पास लघुशंका के लिए उतरे ई-रिक्शा चालक का ई-रिक्शा लेकर युवक फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
रविवार को गुलामअलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले संतोष ने बताया वह ई रिक्शा चालक है और ई रिक्शा चलाकर अपना व अपने परिवार का लालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पानी टंकी से उन्होंने एक सवारी बैठायी थी और टिकोरा मोड़ जा रहे थे ल। इसी दौरान गोलवा घाट पुल के पास वह लघुशंका के लिए उतरे तभी ई रिक्शा में बैठा युवक ई रिक्शा लेकर फरार हो गया घटना सीसीटीवी में कैद हुई।