बहराइच: सलारगंज में नशे में धुत पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया, घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, शिकायत दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला सलारगंज में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में घायल पत्नी को उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। वही पीड़ित पत्नी द्वारा मामले की शिकायत थाना दरगाह शरीफ पुलिस से की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।