पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ऐलान, सिंचाई के लिए मिलेगी मुफ्त बिजली
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे कहा कि हम लोगों ने यह फैसला किया है कि किसानों को सिंचाई के लिए जो बिजली लगती है वह बिजली हम मुफ्त देंगे। इसके अलावा मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि जितने भी पैक्स प्रतिनिधि हैं उन्हें जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।