मनोहरथाना: मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक
मनोहरथाना खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बीसीएमओ डॉ. कौशल कुमार लोधा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को परखा गया। बैठक में आईएचआईपी, टीकाकरण, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत, कायाकल्प कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।