पवई: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने बाइपास निर्माण कार्य रोका, तार वाड़ी लगाकर किया विरोध
Pawai, Panna | Nov 14, 2024 बुधवार की रात्रि 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को किसानों ने नगर के बाहर करही रोड के पास से बन रही बाइपास का काम तार वाड़ी लगाकर रोक दिया,जब काम रोकने को लेकर किसानों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिलता तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा।