पवई: पन्ना: बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी, पन्ना कलेक्टर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे
Pawai, Panna | Nov 13, 2024 ---- जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं म.प्र. शासन जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार, 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी।