26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर स्टेडियम मैदान में परंपरागत परेड की रिहर्सल रोजाना सुबह और शाम आयोजित की जा रही है। रिहर्सल में पुलिस बल, एसएफ, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर-जूनियर, एनएमएस तथा विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित कुल 11 प्लाटून भाग ले रहे हैं।ताकि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड पूरे आन-बान-शान के साथ संपन्न हो।