हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सीएसआर समिति की बैठक आज गुरूवार को हुई। बैठक में उपायुक्त ने सीएसआर मद से क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कम्पनियों को उनके द्वारा संचालित योजनाओं का प्रशासन को सूचना देकर कार्य करने व सूची उपलब्ध करवाने का निदेश दिया।