चाकुलिया प्रखंड में मोंथा साइक्लोन का खास असर नहीं देखा गया। 14.4 मिमी और बुधवार को 16.6 मिमी, कुल 31 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हवा तेज न चलने से खड़ी फसलें सुरक्षित रहीं, हालांकि जिन किसानों ने पहले ही धान की कटाई कर खेत में रखा था, उनकी फसलें भीग गईं। गुरुवार को किसानों ने भीगे धान को मेड़ों पर सुखाया।