कलान: 10 साल से बदहाल कलान–मलेवा–दमुलिया मार्ग, ग्रामीणों में आक्रोश
कलान/शाहजहाँपुर। कलान–परौर मार्ग से मलेवा, गुलरिया नगला होते हुए दमुलिया तक जाने वाली करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 10 वर्षों से बदहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि आठ महीने पहले सड़क का एक हिस्सा और 20 दिन पहले शेष सड़क उखाड़कर छोड़ दी गई, जिससे नुकीले पत्थर व गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।