शामली: खंद्रावली में मकान से ₹21 लाख के जेवर चोरी का खुलासा करने वाली टीम को मिलेगा ₹10,000 का इनाम, एसपी ने दी जानकारी
शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को कांधला क्षेत्र के खंद्रावली गांव में मकान से 11 तोला सोना और ढाई किलो चांदी चोरी होने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर करीब ₹21 लाख रूपए कीमत का माल बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।