टिकारी: टिकारी बाजार से लगातार ट्रांसपोर्ट के सामान की चोरी करने में शामिल सरगना हुआ गिरफ्तार, व्यवसायीयों ने आरोपी को धर दबोचा
Tikari, Gaya | Jun 25, 2026 टिकारी बाजार में चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है। ट्रांसपोर्ट के सामान की चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने सामान सहित पकड़ा। आरोपी की पहचान फेनागी निवासी चंदन पासवान के रूप में हुई। जिसके पास से चोरी की कई बैटरियां बरामद हुई है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। गुप्ता फर्नीचर व जैन बैटरी हाउस में हुई चोरी के मामले से तार जुड़े हुए है।