शाजापुर: जयस ने नई सड़क वार्ड 18, हरायपुर स्कूल में भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया
आज मंगलवार शाम 5 बजे जयस के जिला अध्यक्ष सुनील भिलाला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को शाजापुर की नई सड़क वार्ड क्रमांक 18 हरायपुर के स्कूल में भगवान जननायक बिरसा मुंडा जी का बलिदान दिवस मनाया गया,इस दौरान समाजजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया, इस मौके पर बड़ी संख्या में जयस के लोग मौजूद रहे.