सासाराम: सासाराम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की हुई मौत
Sasaram, Rohtas | Apr 15, 2026 सासाराम में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत। बुधवार सुबह करीब 7 बजे सासाराम में साहू सिनेमा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।