हाथरस: चंदपा के गांव बिसाना के निकट तेज गति फोर व्हील गाड़ी ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
चंदवा थाना क्षेत्र के गांव विसाना के निकट बुधवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने आगे चल रहे ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों वाहनो की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई ऑटो पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया दोनों गंभीर लोगों की हालत नाजुक है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है!