गोपालगंज: मिर्जापुर गांव के समीप बाइक के धक्के से दुकानदार की हुई मौत, बाइक सवार दो युवक जख्मी, सदर अस्पताल से पटना रेफर
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप बाइक के धक्के से एक बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सदर अस्पताल में भेज दिया। वही हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी जख्मी हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।