हंगरंग: रिस्पा में बाढ़ के 15 दिन बाद भी संपर्क मार्ग बहाली में देरी, ग्रामीण परेशान
रिस्पा में 1 जुलाई की बाढ़ के 15 दिन बाद भी संपर्क मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को 23 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। पूर्व उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी ने राहत कार्यों में सुस्ती पर सरकार को घेरा है, जबकि जिला प्रशासन ने पुल निर्माण जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।