दातागंज: दातागंज के बरेली रोड पर नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया
सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग दातागंज के बरेली रोड पर फायर स्टेशन के पास नगरपालिका की कूड़ा गाड़ी ने एक बाइक सवार को मारी टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में रवि पुत्र रामभरोसे को सीएचसी दातागंज पर भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल खुखड़ी गांव का रहने बाला है, सब्जी खरीदने दातागंज था