अनूपपुर: अनूपपुर जिला न्यायालय के नए भवन के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल से बजट स्वीकृति का आग्रह
अनूपपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय के नवीन भवन निर्माण हेतु जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर बजट राशि शीघ्र स्वीकृत कराने का आग्रह किया। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भवन निर्माण के लिए आवश्यक बजट की जल्द स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।