गुना नगर: एबी रोड पर संजोग गार्डन के सामने नाले में फंसी थी गाय, राह चलते लोगों ने मशक्कत कर 1 घंटे में सुरक्षित निकाला
गुना में एबी रोड पर नानाखेड़ी इलाके में संजोग गार्डन के सामने एक गाय नाले में फंसी थी। राह चलते लोगों की नाले में फांसी गाय पर नजर पड़ी, तो लोग रुक गए। और लोगों ने 1 घंटे कड़ी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने बताया, सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। नाले की खुदाई भी की गई है। गाय नाले में गिरकर कीचड़ में पूरी धस गई थी।