गुना नगर: उत्कृष्ट विद्यालय गुना के एक छात्र ने कक्षा 11 में फेल करने के शिक्षकों पर लगाए आरोप, कलेक्टर और DEO से की शिकायत
गुना में उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छविन पुत्र रमेश चंद्र शर्मा निवासी गड़ा ने कक्षा 11 में गणित संकाय में शिक्षको पर फेल करने के आरोप लगाए है। 16 जुलाई को अपनी बहन के साथ कलेक्टर और DEO से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुनः स्कूल में पढ़ने की गुहार लगाई है। छात्र ने अन्य कई आरोप भी लगाए। कहा, पूर्व में की शिकायत पर कोई सुनवाई नही हुई।