कुनकुरी: कुनकुरी विकासखंड में पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने की अपील, सोलर प्लांट पर मिलेगा ₹1.08 लाख तक का अनुदान
कुनकुरी विकासखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में बड़ी बचत की जा सकती है। योजना में 1 किलोवाट पर 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट के लिए आसान ऋण सु