बेलहर: राजपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा शराबी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 31, 2024 थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी नरोत्तम कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी को पुलिस ने आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की नरोत्तम कुमार झा शराब के नशे में घर और गांव में हंगामा कर रहा था। उसकी पत्नी की ही सूचना पर उसे गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।