गभाना: गभाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया निर्जला एकादशी पर्व, लोगों ने जगह-जगह प्याऊ लगाकर शर्बत का वितरण किया
गभाना क्षेत्र में गुरुवार को आस्था, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब निर्जला एकादशी का पावन पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से वर्षभर की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है, इसलिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।