मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस चेकिंग के दौरान पलटी कार से गई जान
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित देवरी घाट चौकी पर रविवार शाम करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे कार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।