फतेेहपुर: बाराबंकी में खौफनाक हादसा: बाइक टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवकों को वाहन ने कुचला, दो की हुई मौत
बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। टिकैतगंज-बाबागंज मार्ग पर छिलगवा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे चार लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।