श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काचरमूली में एक महिला से चारा काटने की बात को लेकर रविवार की दोपहर 02 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज सोमवार को शाम 06 बजे दी है।