पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा लखनपुर पंचायत के दुबौलिया गांव में भूमि की दोबारा नापी के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासनिक टीम पर हमला करने के आरोप में रविवार की देर रात छापेमारी कर दो और प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।