डॉ. अंबेडकर नगर: महु में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा 17 वर्षीय नाबालिग, कुंड में डूबने से हुई मौत
महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोढ़िया कुंड में रविवार 12 बजे हादसा हो गया। इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी 17 वर्षीय नाबालिग की कुंड में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक