अनूपपुर: ग्राम प्यारी नंबर-01 (मोहरटोला) में घर में आगजनी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत
भालूमाड़ा थाना अंतर्गत फुनगा चौकी क्षेत्र के ग्राम प्यारी नंबर-01 (मोहरटोला) निवासी ललुआ चौधरी ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को लिखित शिकायत देकर गांव के पांच लोगों पर उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत में घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है। यह घटना 21 जून की रात की है ।