ग्वालियर गिर्द: गुप्तेश्वर मंदिर के पहाड़ की झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
भीषण गर्मी के इस दौर में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं अब आम हो गई है। मंगलवार रात गुप्तेश्वर मंदिर तिघरा रोड पर स्थित पहाड़ी पर आग लग गई यह आग वहां लगी झाड़ियों में लगी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। इसके बाद किसी तरह देर रात आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।