मेदिनीनगर शहर में रविवार को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने की आशंका को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में लोग ईंधन भराने पहुंचने लगे, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आमतौर पर रविवार को कार्यालय और संस्थान बंद रहने के कारण सड़कों पर कम भीड़ रहती है, लेकिन आज पेट्रोल प