चाचौड़ा: जांगरू गांव में सरपंच पुत्र की दबंगई, क्रिकेट पिच को ट्रैक्टर से जोतकर बनाया खेत, वीडियो वायरल होने पर लिया यू-टर्न
चाचौड़ा विधानसभा के जांगरु गांव में सरपंच पुत्र की दबंगाई का वीडियो 6 जनवरी को वायरल हुआ है। आरोप है कब्जा करने की नीयत से बच्चों के क्रिकेट खेलने की सरकारी जमीन को सरपंच पुत्र ने ट्रैक्टर से जोत कर खेत बना दिया। वीडियो वायरल होने पर यू टर्न, सरपंच पुत्र बोला, पानी टैंकर सिंचाई कर खेल मैदान को और अच्छा बना रहे है। वायरल वीडियो की लोगों में जमकर चर्चा है।