जनपद कौशांबी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त रामराज, पुत्र सेवालाल पाल, निवासी कोटिया, थाना सराय अकिल, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को शाम 6 बजे घोरी दिया मार्ग, कस्बा चायल से पकड़ा गया।