रीठी: रीठी के पीएम श्री स्कूल में डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान, स्मार्ट बोर्ड से आसान और रोचक हुई बच्चों की पढ़ाई
Rithi, Katni | Jul 8, 2026 कटनी जिले के रीठी स्थित पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षा को आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। विद्यालय में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता और पढ़ाई के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है।