खड़गपुर: नक्सल प्रभावित तिलवरिया गांव में सशस्त्र सीमा बल हवेली खड़गपुर द्वारा 'पशु चिकित्सा' शिविर का आयोजन
सशस्त्र सीमा बल की 16 वीं वाहिनी, जमुई की अनुमंडल कार्यालय हवेली खड़गपुर अवस्थित 'एफ' समवाय द्वारा दिनांक 15/10/2024 दिन मंगलवार 2:45pm को मुरादे पंचायत के अति नक्सल प्रभावित गांव तिलवरिया के ग्रामीणों के पालतू पशुओ की स्वास्थ्य की जाँच एस०एस०बी० के पशु चिकित्सक डॉक्टर के.डी. कांबले सहायक कमांडेंट के द्वारा शिविर लगाकर की गयी।