गावां प्रखंड अंतर्गत गावां में छठ महापर्व को लेकर साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। सफाई अभियान बुधवार की सुबह दस बजे की गई। मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम टोला में जमे नाली के गंदा कचड़ा को साफ कर नाली को साफ किया गया है। नाली जाम होने के कारण नाली का गंदा पानी बढ़ही टोला के मुख्य सड़क पर बह रहा था।